Press ESC to close
हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम से झज्जर के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। बिलासपुर से कुलाना तक करीब 26 किलोमीटर लंबी सड़क को टू लेन से फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और सरकार की ओर से 555.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
Old Pension Scheme: मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने करीब 99 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले से लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कोर्ट ने शिक्षकों के एनपीएस खातों में जमा राशि को पुरानी पेंशन योजना में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं।
IND vs PAK U19: रविवार का दिन और पाकिस्तान के साथ मुकाबला हर भारतीय बेहद पसंद हैं। चाहे मुकाबला कितना बड़ा हो या कितना भी छोटा अगर भारत और पाकिस्तान के साथ होता हैं। तो लोग खींचे चले आते हैं। वहीं इस रविवार को भी अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप A के एक अहम मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमाचंक मुकाबला फिर देखने को मिलेगी।
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने इंदुशेखर नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया है। उसने दावा किया है कि उसने एक पारिवारिक झगड़े के बाद 15 से 20 दिनों के अंदर अपने सात रिश्तेदारों की हत्या कर दी है। पुलिस ने कहा कि अब तक एक लाश मिली है और बाकी लाशों की तलाश जारी है।