इतिहास में पहली बार दो बचपन के दोस्त एक साथ संभालेंगे सेना की कमान, जनरल उपेंद्र द्विवेदी और दिनेश त्रिपाठी का हैं ये खास रिश्ता

इतिहास में पहली बार दो बचपन के दोस्त एक साथ संभालेंगे सेना की कमान, जनरल उपेंद्र द्विवेदी और दिनेश त्रिपाठी का हैं ये खास रिश्ता

Army Chief Upendra Dwivedi: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र दिवेदी आज से सेना प्रमुख का अपना नया पदभार संभालने वाले हैं। इसमें खास बात ये है कि इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब दो क्लासमेट अपने अपने सेनाओं के प्रमुख की जिम्मेदारी एक साथ संभालने वाले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी आर्मी और नेवी के चीफ बनने जा रहे हैं। बस जानकारी के मुताबिक नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा में पांचवी क्लास में एक साथ पढ़ते थे।

बता दें कि स्कूल टाइम से ही इन दोनों लोगों में काफी अच्छी दोस्ती रही है। वहीं सेना के अलग अलग अंगों में जिम्मेदारी संभालने के बावजूद ये लोग हमेशा संपर्क में रहे हैं। वही इनके रोल नंबर भी आसपास ही थे। जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का रोल नंबर 938 था। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना में अधिकारियों के बीच मजबूत दोस्ती सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल को और मजबूत करती है।

पहले संभाल रहे थे ये पद

गौरतलब है कि दोनों क्लासमेट्स की ज्वाइनिंग भी लगभग एक ही समय पर हुई है। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने 1 मई को नेवी की कमान संभाली थी। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज आर्मी चीफ की अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। वहीं उपेंद्र द्विवेदी जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो रिटायर होने वाले हैं। साथ ही साथ सेना के उप प्रमुख का पद मिलने से पहले उपेंद्र द्विवेदी 2022 से 2024 तक उधमपुर में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ आपकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Leave a comment