मानसून के दौरान भूलकर भी ना खाए ये चीजें, दिखने में हेल्दी लेकिन सेहत के लिए है खतरनाक

मानसून के दौरान भूलकर भी ना खाए ये चीजें, दिखने में हेल्दी लेकिन सेहत के लिए है खतरनाक

Health: मौसम के बदलने से लोग काफी ज्यादा परेशान हो गए है। बारिश की वजह से गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन ये मौसम अपने साथ बीमारियों की सौगात भी लेकर आ गया है। इस दौरान खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने सेहत का ख्याल रखे। वहीं इस मौसम में हेल्दी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी है जो हमें बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए।  

कच्ची सब्जियां

मानसून के मौसम में पत्तेदार सब्जियां कम खानी चाहिए. क्योंकि पालक, पत्तागोभी, सलाद और बोक चॉय जैसी कुछ सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है। जिसमें बैक्टीरिया आसानी से पनपते हैं. ऐसे में ये हमारे शरीर में पहुंचकर हमारी सेहत खराब कर देते हैं।

कच्चे फूड

बारिश के मौसम में अक्सर लोग सलाद के रूप में कच्ची सब्जियों का सेवन करते हैं, जो कि नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह सेहत के लिए काफी खातरनाक हो सकता है। भोजन या हरी सब्जियों को पकाकर खाना चाहिए क्योंकि इससे बैक्टीरिया मर जाते हैं।

दही

सेहत को स्वस्थ रखने के लिए कहा जाता है कि बरसात होने के बाद दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस मौसम में दही में गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया भी पैदा हो जाते हैं। इससे पेट में खराब बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और आपको पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से खट्टी दही बिल्कुल भी न खाएं।

स्ट्रीट फूड न खाएं

सड़क किनारे मिलने वाली चाट-पकौड़ी आदि का सेवन बारिश के दिनों में करने से बचना चाहिए। ये खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं और हमें बीमार बना सकते हैं।

Leave a comment