Haryana News: ‘....तो कांग्रेस में छटपटाहट हुई’ कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी

Haryana News: ‘....तो कांग्रेस में छटपटाहट हुई’ कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि चौधरी बंसी लाल ने हरियाणा के विकास को नई दिशा दी। वो ऐसा व्यक्तित्व थे जिनके मन मे हर व्यक्ति के लिए पीड़ा थी। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया जब बंसी लाल सीएम थे तब मनोहर लाल संगठन मंत्री थे और मोदी जी प्रभारी थे, मैं भी उस समय पार्टी से जुड़ा था।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि मेरा मिलना भी कई बार बंसी लाल जी और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी मिलना रहता था। उन्होंने कहा कि जब किरण और श्रुति जी ने जॉइन किया तो कांग्रेस में छटपटाहट हुई। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं हमारे परिवार में महिला के सर पर ही पगड़ी होती है। मगर कांग्रेस के लोगो का पता नही कैसा विचार है आज तक उनकी पार्टी ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार चाह रही है कि विकास में महिलाओं का भी अहम योगदान रहता है। आज आप ने उन्हें अच्छा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरु ने सबसे पहले संविधान की मूलभावना से छेड़छाड़ की। डॉ भीमराव अंबेडकर ने इसका विरोध किया कि 370को इसमें नहीं जोड़ना चाहिए। कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ इसपर आज तक राहुल गांधी नहीं बोले क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इनके प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में बिल पास किया जबकि राहुल गांधी सिर्फ सांसद थे उस बिल को उठाकर फाड़ दिया था।

Leave a comment