Haryana Elections 2024: कांग्रेस के दावे की अनिल विज ने खोली पोल, कहा- उनके हौसले गिरे हुए है

Haryana Elections 2024: कांग्रेस के दावे की अनिल विज ने खोली पोल, कहा- उनके हौसले गिरे हुए है

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनिल विज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से तैयार है और हमेशा तैयार रहती है। बीजेपी के कार्यकर्ता हमेशा फील्ड पर रहती है। तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार ही आएगी।

कांग्रेस के 70 पार के दावे पर अनिल विज ने कहा किउनके हौसले गिरे हुए है। उन्हें अपने कार्यक्रतों के हौसले बनाए रखने के लिए इस तरह की बात बोलनी पड़ती है। सब इनकी पार्टी छोड़ कर जा रहे है। आप की तैयारियों को लेकर अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। दिल्ली-हरियाणा दोनों जगह उनकी हार हुई है। यह पार्टी केवल दावा कर सकती है।  

राहुल गांधी को लेकर बोले अनिल विज

JJP के बैठक पर अनिल विज ने कहा कि दावा तो जीत की कोई भी कर सकता है। लोकसभा में उनके कैंडिडेटेड का क्या हाल हुआ था सब ने देखा। उनका खेल खत्म हो चुका है। जब चुनाव होगा तब पता चलेगा। अभी से क्यों यह लोग घबरा रहे है। इस तरह का बयान नहीं देना चहिए। राहुल गांधी के हाथरस यात्रा पर अनिल विज ने कहा कि सभी को सहानभूति है, राहुल गांधी ने सही जाकर किया।  

हाथरस हादसे पर बोले अनिल विज

अनिल विज ने उत्तरप्रदेश के CM योगी पहले दिन से लगे है। करवाई कर रहे है, जो भी दोषी है उन्हें सजा मिलेगी। बता दें कि हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। फिलहाल, पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।  

Leave a comment