Haryana News: चुनाव से पहले INLD को लगा बड़ा, BJP में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता

Haryana News: चुनाव से पहले INLD को लगा बड़ा, BJP में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता

चंडीगढ़: इनेलो को आज बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री ने शाम सिंह राणा को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। शाम सिंह राणा इनेलो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए, इनेलो से पहले भाजपा में ही थे। उनके साथ बेटे नेपाल राणा भी भाजपा में शामिल हुए। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं, इंडियन नेशनल लोकदल से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी काम दिया जाएगा वो करूंगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान कहा जिस कांग्रेस ने एक बच्चे की नोकरी के लिए पूरे गांव को जाना पड़ता था। जिस कांग्रेस सरकार में गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी लगने के बारे में सोच भी नहीं सकता था।हरियाणा के लोगों ने मन बनाया की ऐसी सरकार को उखाड़ के फ़ेंक देना चाहिए , 2014मे जनता ने बीजेपी की सरकार बनवाई। इनकी सरकार में पर्ची और खर्ची भी चलती थी। नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में देश आगे बढ़ रहा है, तो हरियाणा कैसे पीछे रह सकता था।

कांग्रेस सरकार में नौकरी पर्ची और खर्ची ले लगती थी- सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार में नौकरी पर्ची और खर्ची ले लगती थी। जिस कांग्रेस सरकार में गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था, गैस का सिलेंडर कई-कई दिन में मिलता था। 2014में भाजपा सरकार आई गरीब के बच्चे को नौकरी मिलने लगी  समय पर गैस का सिलेंडर समय पर मिलने लगा, पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद हुआ।आज भाजपा में अलग-अलग पार्टियों के नेता शामिल हो रहा है आज दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रही है।हरियाणा में लोग बोलते थे कि हरियाणा में सिर्फ रोहतक में काम होते हैं।

Leave a comment