IAS मनोज कुमार सिंह को बनाया गया UP का मुख्य सचिव, निभा चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी

IAS मनोज कुमार सिंह को बनाया गया UP का मुख्य सचिव, निभा चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी

Manoj Kumar Singh: उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव आईएएस मनोज कुमार सिंह को बनाया गया है। वो 1988 बैच के आईएएस अफसर रह चुके हैं। रविवार को दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल खत्म हो गया है। उनको कार्यकाल खत्म होने पर चौथी बार उनको विस्तार नहीं मिला। मनोज कुमार सिंह ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसको लेकर सरकार की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। ये पहले से ही चर्चा थी कि आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव का पद दिया जाएगा लेकिन अब इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। मनोज कुमार सिंह सीएम योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। पहले भी उनका नाम दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था। अब जिस पर केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई है।

कौन हैं मनोज सिंह

मनोज सिंह का जन्म 25 जुलाई 1965 को हुआ था। वो मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। इनकी जो गिनती है वो सबसे ईमानदार अफसरों में से होती है। साल 1990 में आईएएस अधिकारी मनोज कुमार ने यूपी में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। मौजूदा समय में मनोज कुमार सिंह के पास कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है।

तीन बार मिल चुका सेवा विस्तार

वहीं आईएएस अफसर दुर्गाशंकर मिश्र को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। आज दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त हो गया। दिसंबर 2021 में दुर्गाशंकर मिश्र को रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए UP का मुख्य सचिव बनाया गया था। फिर साल 2022 में उनको सेवा विस्तार देते हुए मुख्य सचिव बनाया गया। साल 2023 में कार्यकाल को खत्म होने से पहले लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनको 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

Leave a comment