Travel Tips: जोश में ना खोए होश...पहाड़ो पर बारिश का लुफ्त उठाते समय रखें इन बातों का ख्याल

Travel Tips: जोश में ना खोए होश...पहाड़ो पर बारिश का लुफ्त उठाते समय रखें इन बातों का ख्याल

Travel Tips: बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में हिमाचल या उत्तराखंड जाने का एक अलग ही अनुभव है। पहाड़ी राज्य हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहे हैं। लेकिन पहाड़ आख़िर पहाड़ ही हैं। ये जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी क्योंकि बारिश के मौसम में यहां का सफर थोड़ा मुश्किल और खतरनाक हो जाता है। पहाड़ों में बाढ़ आना और सड़कों का टूटना आम बात है। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो आप अपने सफर को मजेदार और सुरक्षित बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

1- मौसम का रखें ध्यान:अगर आप हिमाचल या उत्तराखंड जाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले मौसम का हाल देख लें। अगर भारी बारिश या तूफान की खबर है तो घर पर ही रहें क्योंकि बारिश के मौसम में इन जगहों पर जाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

2- सही कपड़े पहनें:बारिश के मौसम में सही कपड़े पहनना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको वॉटर रिपेलेंट जैकेट या रेनकोट अपने साथ रखना चाहिए, यह आपको भीगने से बचाएगा और रबर के जूते या गमबूट भी आपके पैरों के लिए जरूरी हैं, इनसे आप कीचड़ में भी आराम से चल सकते हैं। दवाइयां भी अपने साथ रखें।

3- सुरक्षित स्थानों पर रहें:जब भी आप पहाड़ों पर जाएं तो रहने के लिए जगह का चुनाव सोच-समझकर करें। नदी के पास या पहाड़ी इलाके में न रहें, ये जगहें खतरनाक हो सकती हैं क्योंकि बारिश के दौरान नदी में बाढ़ आ सकती है या पहाड़ से पत्थर भी गिर सकते हैं। होटल चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप जहां ठहर रहे हैं वह ऊंचाई पर हो।

4- स्थानीय लोगों से लें मदद:आप जहां भी रहने जाएं, वहां के लोगों से बात करें। वे अपने क्षेत्र को आपसे बेहतर जानते हैं। उनसे पूछें कि कहां जाना सही है और कहां नहीं। स्थानीय लोगों की सलाह अवश्य मानें और वहां के लोगों से बात करें।

Leave a comment