युवक के काटने से सांप की मौत…डसने पर लिया बदला, व्यक्ति को इस अंधविश्वास पर था भरोसा

युवक के काटने से सांप की मौत…डसने पर लिया बदला, व्यक्ति को इस अंधविश्वास पर था भरोसा

Ajab Gajab: फिल्मों में नाग नागिन का बदला लेना बेहद आम बात है। लेकिन क्या कभी आपने किसी इंसान को सांप से बदला लेते हुए देखा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नवादा से सामने आया है। यहां रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम करवाया जा रहा था। मंगलवार को देर रात काम करके सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान सांप वहां पर सो रहे संतोष नाम के एक युवक को डस लिया। इसके बाद संतोष ने सांप को पकड़ा और उसे तीन बार काटा, जिससे सांप की मौत हो गई।

बता दें कि युवक के गांव में एक टोटका प्रचलित है, जिसमें कहा गया है कि अगर सांप काटे, तो उसे तीन बार काट लेना चाहिए। इससे सांप का विष असर नहीं करेगा। इसी अंधविश्वास को मानते हुए संतोष ने सांप को ही काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई। साथियों ने फिर संतोष को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज हुआ, जिसके बाद फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। घटना के बाद, बेस कैंप में मौजूद अन्य मजदूरों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका कहना है कि सांप जहरीला नहीं होगा। तभी संतोष की जान बच गई, नहीं तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

डॉक्टर ने दी ये सलाह

इस मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि अगर सांप आपको कभी डस ले तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। सूजन शुरू होने से पहले अंगूठियां और घड़ियां निकाल देना चाहिए। अगर संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की तस्वीर लें। सांप की पहचान करने से सांप के काटने के उपचार में मदद मिल सकती है। ऐसे समय में घायल इंसान को खुद गाड़ी नहीं चलाना चाहिए क्योंकि पीड़ीत व्यक्ति को चक्कर आ सकता है। इसके अलावा वो बेहोश भी हो सकता है।

Leave a comment