Vande Bharat Metro: ट्रेन के बाद अब शुरू होने जा रही वंदे भारत मेट्रो, जुलाई में होगा ट्रायल

Vande Bharat Metro:  ट्रेन के बाद अब शुरू होने जा रही वंदे भारत मेट्रो, जुलाई में होगा ट्रायल

Vande Bharat Metro: देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में से एक वंदे भारत में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशशबरी है। दरअसल, भारतीय रेल जो 200 किलोमीटर की रेंज में अहम स्टेशन पड़ते हैं उनके बीच वंदे भारत मेट्रो सर्विस शुरू करने जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि रेलवे आठ से ज्यादा अलग-अलग रूटों पर वंदे भारत मेट्रो सेवा शुरू करेगी। इन रूट में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 200 किलोमीटर की रेंज में जो स्टेशन पड़ते हैं उनमें बैतूल, सागर और शाजापुर शामिल है।

वहीं इसके अलावा दिल्ली से आगरा के बीच भी ये सेवा शुरू की जाएगी। सबसे खास बात ये है कि 200 किलोमीटर का ये सफर वंदे भारत मेट्रो के जरिए सिर्फ 90 मिनट में ही पूरा हो पाएगा। इसका ट्रायल जुलाई में शुरू होगा। अगर भोपाल से चलने वाली वंदे भारत के रूट की बात करें तो पहली ट्रेन भोपाल से होशंगाबाद-इटारसी होते हुए बैतूल तक जाएगी तो दूसरी ट्रेन भोपाल से बीना होकर सागर को जोड़ेगी। यही नहीं जो तीसरी ट्रेन है वो सीहोर से होते हुए शाजापुर तक जाएगी।

यात्रियों का समय होगा कम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जून के अंत तक जारी हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जून के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। ऐसा बताया जा रहा है जुलाई में इस सेवा को शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों को औसतन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालित करने का अनुमान है, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

इन रूटों पर भी दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो

 वहीं अगर अन्य रूटों की बात की जाए तो ये सेवा मुंबई और उसके सब अर्बन शहरों के बीच शुरू की जा सकती है। इनके अलावा कानपुर-लखनऊ वंदे भारत मेट्रो, दिल्ली-मेरठ वंदे भारत मेट्रो, मुंबई-लोनावला वंदे भारत मेट्रो, वाराणसी-प्रयागराज वंदे भारत मेट्रो, पुरी-भूवनेश्वर वंदे भारत मेट्रो, देहरादून-काठगोदाम वंदे भारत और आगरा-मधुरा-वृंदावन वंदे भारत मेट्रे सेवा शुरू करने की उम्मीद है।

Leave a comment