Zika Virus: बारिश के मौसम में बढ़ रहा जीका वायरस का आतंक..गर्भवती महिलाएं रखे इन बातों का ख्याल

Zika Virus: बारिश के मौसम में बढ़ रहा जीका  वायरस का आतंक..गर्भवती महिलाएं रखे इन बातों का ख्याल

Zika Virus: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ मच्छरों से जुड़ी कई तरह की बिमारियां भी फैलने लगती हैं। इन्ही बिमारियों में से एक  जीका वायरस है। जीका वायरस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। पूणे में जीका के दो मामले सामने आए हैं। यह वायरस एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह वायरस आम तौर पर हल्के बुखार, रैशेज, जोड़ों  में दर्द, आंखों में लालिमा और सिरदर्द जैसे लक्षण पैदा करता है। इस वायरस से गर्भवती महिलाओं को भी बहुत खतरा है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि गर्मभती महिलाएं इससे कैसे बच सकती हैं। 

गर्भवती  महिलाओं को  जीका से है क्या खतरा

गर्भवती महिलाओं अगर जीका से संक्रमित हो जाए, तो यह उनके गर्भस्थ शिशु के लिए गंभीर दोष हो सकता है। जैसे- माइक्रोसेफली, माइक्रोसेफली की स्थिति में बच्चे का सिर असामान्य रूप से छोटा होता है। इससे बच्चे के दिमाग के  दिमाग के विकास में समस्याएं आ जाती है। जीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं से जन्म लेने वाले बच्चों में परेशानी और मसल्स में कमजोरी आ सकती है। 

गर्भवती महिलाओं को बरतनी  चाहिए ये सावधानी

  • मच्छरों से बचाव: मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, . सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, क्रिम आदि का प्रयोग करे। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही वह जगह है जहां मच्छर पैदा होते हैं।
  • यात्रा करते समय सावधानी: अगर आप उन इलाकों में यात्रा करने की योजना बना रहेहैं जहां जीका वायरस पाया जाता है, तो वहां जाने से  पहले अपने डॉक्टर से  सलाह  जरुर लें।

Leave a comment